इस पाठ्यक्रम मे अनुवाद संबंधी विषय सम्मिलित हैं। इसके अंतर्गत अनुवाद की परिभाषा, अनुवाद का महत्व, अनुवादक के गुण और दायित्व, अनुवाद में रोजगार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी है। साथ ही इसमें अनुवाद की प्रक्रिया, अनुवाद के प्रकार, अनुवाद की सीमाएं, अंग्रेजी हिंदी अनुवाद की समस्याएं एवं समाधान के विषय में जानकारी दी गयी है।